logo

Moradabad: कटघर में युवक को पीटा, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस..

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पिता पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कटघर के भैंसिया गांव निवासी सुहेल मछली मंडी में आढ़त पर काम करता है। एक सप्ताह पहले गांव के ही शाने आलम से उसका विवाद हो गया था। उस समय तो लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। सुहेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह घर से मछली मंडी जा रहा था। इसी दौरान आरोपी शाने आलम, अपने भाई जाने आलम, पिता रहीश के साथ रास्ते में मिल गया। आरोप है कि उन्होंने सुहेल पर हमला कर दिया। इस हमले में सुहेल घायल हो गया। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

7
526 views